पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार छठें दिन हुई बढ़ोतरी, जानें नईं कीमतें

लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए

बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम 


नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार छठें दिन बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 57 पैसे का इजाफा हुआ है वहीं डीजल के दाम 59 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं. यह लगातार छठा दिन है जब तेल कंपनियों ने इसके दामों में इजाफा किया है. बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 82 दिनों के अंतराल के बाद कीमतों की दैनिक आधार पर फिर समीक्षा शुरू की थी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 74 रुपये से बढ़कर 74.57 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत 72.22 रुपये से बढ़कर 72.81 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. 

पूरे देश में तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन यह अलग-अलग राज्यों में सेल्स टैक्स और वैल्यू एडड टैक्स के जोड़े जाने के बाद अलग-अलग होती हैं. यह लगातार छठा दिन है जब तेल कंपनियों ने इसके दामों में इजाफा किया है. लगातार 6 दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 3 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर तो डीजल के दाम 3 रुपये 42 पैसे तक बढ़ चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Tik-Tok ऐप को बैन करने की मांग,वीडियो से मचा बवाल

जुलाई-अगस्त में आ सकता है कोरोना वायरस का उच्चतम स्तर: डॉक्टर सरीन

Coronavirus India Updates: कोविड-19 के मामले में अब भारत सिर्फ तीन देशों से पीछे